सहारनपुर आक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भरता की ओर, लगाए नए 2 आक्सीजन प्लांट

किसी आपदा के समय अब सहारनपुर को आक्सीजन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा। शेखुल हिन्द मेडिकल काॅलेज पिलखनी में दो और आक्सीजन प्लांट का शनिवार को मेयर संजीव वालिया, सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने उद्घाटन किया। अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.अरविंद त्रिवेदी सहित काॅलेज के अनेक चिकित्सक भी मौजूद रहे।

शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल काॅलेज में शनिवार को दो और आक्सीजन प्लांट की विधिवत शुरुआत हो गयी है। बाद में मेयर संजीव वालिया व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि ये प्लांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में 11 आक्सीजन प्लांट लगाने की उस घोषणा को पूरा करने की दिशा में उठाये गए कदम है जो उन्होंने गत दिनों सहारनपुर में अपने दौरे के दौरान की थी। जल्दी ही और प्लांट भी सहारनपुर में लगाये जायेंगे। मेयर वालिया ने कहा कि एक आक्सीजन प्लांट उनकी अध्यक्षता में प्रस्ताव पास कर 15वें वित्त आयोग की राशि से जिला अस्पताल में लगवाया जा रहा है,वह भी जल्दी ही शुरु हो जायेगा। उन्होंने कहा कि दो नये आक्सीजन प्लांट मेडिकल काॅलेज और एक सहारनपुर अस्पताल में शुरु होने पर किसी भी आपदा में आक्सीजन के लिए सहारनपुर के लोगों को इधर उधर नहीं भटकना पडे़गा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि इन आक्सीजन प्लांट के शुरु हो जाने से सहारनपुर के लोगों को दूसरे राज्यों से आक्सीजन लाने की समस्या से मुक्ति मिल गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों प्लांट से लगभग 175 सिलेंडर प्रति दिन आक्सीजन प्राप्त हो सकेगी। यह शहर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है।

आज जिन दो आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मेयर संजीव वालिया, सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि द्वारा किया गया उनमें एक प्लांट पीएम केयर की ओर से तथा दूसरा जिला प्रशासन की ओर से लगवाया गया है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि पीएम केयर की ओर से लगाये गए आक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति घंटा तथा जिला प्रशासन द्वारा लगवाये गए आक्सीजन प्लांट से 815 लीटर प्रति घंटा आक्सीजन प्राप्त होगी। पीएम केयर से लगाया गया प्लांट केंद्र सरकार द्वारा सीधे मेडिकल काॅलेज भेजा गया था। दूसरे आक्सीजन प्लांट के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक करोड़ 90 लाख 40 हजार रुपया दिया गया है। इन दोनों प्लांट से करीब 175 सिलेंडर प्राप्त होंगे।

मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ.त्रिवेदी ने बताया कि एक आक्सीजन प्लांट तीन-तीन सौ यूनिट का पहले से स्थापित है जिसकी फिलहाल एक यूनिट कार्य कर रही है। दूसरी यूनिट को भी ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह मेडिकल काॅलेज में तीन आक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरु कर दिया है। कुल मिलाकर शहर में तीन आक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरु कर दिया है। उद्घाटन समारोह के दौरान मेडिकल काॅलेज की उपप्रधानाचार्य डाॅ.प्रीति, डाॅ.मोनिका सिंह, कोविड नोडल अधिकारी डाॅ.वोहरा के अलावा भाजपा के विनोद चैधरी, मनोज ठाकुर व कमल चुघ आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *