सुबह खाली पेट भीगे चने खाने के ज़बर्दस्त फायदों को जान कर दंग रह जाएंगे आप

क्या आप ने कभी सोचा है, घोड़ो को चना ही क्यों खिलाया जाता है? आप मे से बहुत से लोग ये नही जानते होंगे की घोड़ों को रोज भीगे हुए चना खिलाने के पीछे क्या राज है।

हमारे बहुत से रेसिपी मे भी चना का इस्तेमाल किया जाता है। चने को पीस कर उसका हलवा भी बनाया जाता है। आलू और चने का कॉम्बिनेशन तो बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। इसके अलावा चने के हज़ारो रेसिपी है जो हमारे भारतीय बीजंनो की जान है।

चना मे प्रचुर मात्रा मे आइरन और प्रोटीन होता है। घोड़ों को अक्सर ये इसीलिये खिलाया जाता है ताकि वो जो भी परिश्रम करते है, चना के सेवन से वो कमजोर नही पड़ते है। भीगे हुए चना एक शक्तिशाली टॉनिक का काम करता है। डॉक्टर्स अक्सर कमजोर लोगों को भीगा हुआ चना खाने को कहते है। भीगे हुए चने हमारे शरीर को कौन कौन से लाभ पहुचाते है, आइये जानते है।

1.पाचनतंत्र को मज़बूत बनाता है:

रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए चने के सेवन से हमारे पाचन क्रिया मे सुधार होता है। भीगे चने मे प्रचुर मात्रा मे फाइवर होता है। जब हम खाली पेट भीगे हुए चने को खाते है, तो इसमे मौजूद फाइवर हमारे आंतो की कार्य शक्ति को बढा देता है, जिससे कब्ज़, बदहज़मी, गैस जैसी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और भूक लगने लगती है।

2. शरीर को शक्तिशाली और बलवान बना देता है:

चुकी भीगे हुए चने मे आइरन और प्रोटीन होता है, इसीलिये इसके सेवन से शरीर मे नयी ऊर्जा का संचार हो जाता है। शरीर ताकतवर और बलवान हो जाता है। प्रोटीन नया माँस का निर्माण करता है और आइरन नया खून बनाता है।

3. मोटापा घटा कर शरीर को फिट बना देता है:

रोज सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मोटापा कम हो जाता है। शरीर मे जो अतिरिक्त चर्बी होती है वो खत्म हो जाती है और शरीर को फिट बना देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *