स्विट्जरलैंड (Switzerland) के बारे में रोचक तथ्य क्या हैं, जिसे सब को जानना चाहिए? जानिए

स्विट्जरलैंड 11 बार जा चुका हूँ। तो सिर्फ अपने अनुभव के आधार पर वहाँ के लोगों का बारे में कुछ रोचक जानकारी लिखूँगा , बाकी तो अन्य उत्तरों में और विकिपीडिया में आपको मिल ही जायेगा।

स्विस लोग समय के पाबंद होते हैं और चाहे कितनी भी ठंड हो इनका दिन सुबह 5–6 बजे शुरू हो ही जाता है।

स्विस लोग काफी बुद्धिमान और काम के प्रति ईमानदार होते हैं। सबसे अच्छी बात यह लोग दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखते हैं।

स्विट्ज़रलैंड में लगभग 10 लाख लोग जर्मन है। यहाँ जर्मनस थोड़ा बेबाकी से बात करते हैं वहीं स्विस शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखते हैं।

यहाँ के लोग चीज़ (cheese) और वाइन (wine) के बहुत शौकीन होते हैं।

इमिग्रेंट्स में यहाँ श्रीलंका से आए लोग ज्यादा हैं हिंदुस्तान के मुकाबले।

यहाँ बस और ट्रेन सर्विसेज लगभग हर जगह आपको पहुंचा देंगें।

स्विस लोग बहुत से कार्निवाल करते ही रहते हैं जिसमें यह खूब आनंद उठाते हैं।

यहाँ पर लोग मोबाइल तो रखते है पर उसका इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। वर्क और लाइफ का बहुत अच्छा बैलेंस हैं।

लगभग हर शाम यह लोग बाहर खाना पसंद करते हैं। सिटी में लगभग हर गली में एक रेस्तरां मिल जाता है। लोग 2–3 घण्टों तक बातें करते रहते हैं और आराम से डिनर का आंनद उठाते है।

यहाँ के लोग दीर्घायु होते है। एक अनुमान के मुताबिक आज की तारीख में पैदा हुआ बच्चा स्विस में 100 साल तक जी ही लेगा।

यहाँ पर इनकम टैक्स की दर इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस इलाके में रहते हैं । जैसे कि अगर आप एक ऐसे इलाके में रहते है यहाँ सरकार की सुविधाएं ज्यादा है तो आपकी टैक्स दर बढ़ जाएगी।

यहाँ की सरकार नागरिकों का भरपुर ध्यान रखती है और सिटी के फैंसले आपसी सहमति से होते है। जैसे कि लूसर्न सिटी में इन्होंने आपसी सहमति से पब्लिक स्पेस में सिगरेट पीने की अनुमति दे दी है।

स्विस बहुत ही सुरक्षित राष्ट है। मैंने 4–5 वर्ष के बालकों को अकेले ही बस में चढ़कर स्कूल जाते देखा था और मैं हैरान था। 18 वर्ष के होते होते बच्चे माँ बाप से अलग हो जाते हैं।

आबो हवा अच्छी होने से यहाँ के लोग आमतौर पर बीमार नहीं पड़ते और स्वस्थ ही रहते हैं। यदि कोई व्यक्ति साल में 2–4 छुट्टी बीमारी के कारण ले लेता है तो समझिए उसको वाकई कोई घातक बीमारी है क्योंकि ऐसा आमतौर पर नहीं होता।

इनका पानी इतना साफ है कि आप नल से आने वाला पानी निसकोंच पी सकते है।

यहाँ पर दो तरह का पानी लोग पीते है। सिंपल और विथ बबल्स यानी कि सोडा वाटर। लोग सोडा वाटर भी काफी पीते हैं।

स्विस लोग कॉफ़ी के बहुत शौकीन हैं।

स्विस में वृद्ध लोगों की जनसंख्या ज्यादा है और बहुत कम लोग बच्चे पैदा करते हैं। सरकार बच्चे के होने पर एक निश्चित राशि हर माह माँ-बाप को देती है।

स्विस लोगों की तन्ख्याह से हर माह कुछ फण्ड सोशल सिक्योरिटी के नाम पर काटा जाता है जिससे सरकार वृद्धों को पेंशन देती है। कहा जाता है कि आप आज के वृद्धों के लिए पेंशन का साधन बन रहे है और आने वाली पीढ़ी आपके लिए पेंशन जुटाएगी। पेंशन का अमाउंट इतना अधिक होता है कि वृद्धों की जिंदगी अच्छी कट जाती है।

यहाँ की रिटायरमेंट आयु 65 हैं जिसे 70 किये जाने पर विचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *