हम मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं?

सूर्य प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करते हैं और इस परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं।

इसी क्रम में राशि चक्र की १० वीं राशि मकर राशि में १४ १५ जनवरी को सूर्य का प्रवेश होता है।

सूर्य ६ माह दक्षिणायन रहने के पश्चात् मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण हो जाते हैं जिसको सनातन धर्म में अत्यन्त शुभ माना जाता है।

भारत एक कृषि प्रधान देश है इस त्योहार को सारे देश में अलग नाम से मनाया जाता है। और देश के विभिन्न हिस्सों में आमजन कृषि फसलों की पूजा अर्चना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *