हरा या लाल दोनों में से कौन सा सेब स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक होता है? जानिए
सेब एक ऐसा फल है जिसे खाना सभी लोग पसंद करते हैं।चाहे सेब का जूस हो या सेब खाना हो यह दोनों ही तरह से खाना स्वादिष्ट लगता है।
परंतु आज हम बात करेंगे कि लाल या हरा सेब दोनों में से कौनसा सेब ज्यादा स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लाल सेब भले ही देखने में भी अच्छा लगता है और खाने में भी मीठा होता है परंतु अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो हरा सेब भले ही थोड़ा सा खाने में खट्टा लगता है परंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से हरा सेब ज्यादा लाभदायक होता है।
हरे सेब में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। हरे सेब में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होने से यह हड्डियों और आंखों के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है।
हरा सेब खाने से दांत भी मजबूत रहते हैं।
इसलिए अगर देखा जाए तो गुणवत्ता की दृष्टि से लाल सेव की अपेक्षा हरा सेब स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा ही अच्छा होता है।