हिमाचल प्रदेश में सबसे ऊंचा पुल कौन सा है? जो कि ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे एशिया में सबसे ऊंचा है? जानिए

यह पुल न केवल हिमाचल प्रदेश का बल्कि पूरे एशिया का सबसे ऊंचा पुल है

चिच्चम पुल – लाहौल स्पीति

यह पुल हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला में है। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश विश्व का सबसे बड़ा कंदरौर पुल बिलासपुर में था.

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमाचल लोग निर्माण विभाग ने एक और कीर्तिमान दर्ज किया है। स्पीति उपमंडल में एशिया के सबसे ऊंचे गांवों को सड़क सुविधाओं से जोडऩे के बाद विभाग ने सर्वाधिक ऊंचाई पर पुल बनाने का कारनामा कर दिखाया है। हालांकि करीब 15 साल बाद पुल का निर्माण कार्य मुकम्मल किया गया है। किब्बर व चिच्चम गांवों के बीच सांबा-लांबा नाले पर 4 करोड़ 85 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बने 120 मीटर लंबे व 150 मीटर ऊंचे इस पुल का लोकार्पण 9 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *