होंठ के बारे में कुछ रोचक तत्व क्या है

इंसान के होंठ कई कारणों से ख़ास हैं। मनुष्य के होंठ सिर्फ उसकी खूबसूरती में ही चार चाँद नहीं लगाते, बलकि उसकी मदद खाने, बोलने और चूमने में भी करते हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह इनका भी ख्याल रखा जाना आवश्यक हैं। होंठों के बारे में कुछ तथ्य ऐसे हैं, जो सबको बहुत ही हैरानी में डाल देते है। इन तथ्यों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

साधारण से दिखने वाले आपके होंठ कई वजहों से ख़ास हैं। यह शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से एक होते हैं, तथा इन पर दस लाख से भी ज़्यादा नर्व एंडिंग होती हैं। होंठों के पास अपने बचाव के लिए किसी भी प्रकार की कोई झिल्ली नहीं होती है।

आप अगर पसीने से तरबतर हो, तो भी आपके आपके होंठ गीले नहीं होंगे। क्यूंकि इनके पास स्वेद ग्रंथी नहीं होती है। आपके होंठ शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले बहुत ही रफ़्तार से सुख जाते हैं।

आप यह बात जानते होंगे कि दो इंसानों के उँगलियों के निशान एक जैसे नहीं होते, और इसलिए पुलिस हर क्राइम में सबसे पहले उँगलियों के निशान खंगालती है। लेकिन अगर हम आपको यह बताए कि दो इंसानों के होंठों के निशान भी एक दूसरे से पूरी तरह से भिन्न होते हैं तो? क्यों घूम गया न दिमाग। जी हां इंसान के होंठों के निशान भी अपने आप में यूनिक पहचान होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *