अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, इतिहास और उद्देश्य
दुनियाभर में महिलाएं आज पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और सभी क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही है, स्पोर्ट्स सेक्टर से लेकर टेक्नोलॉजी तक महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर चुकी हैं।
आज भारत सहित सभी विकसित और विकासशील देशों को तरक्की और विकास की राह पर ले जाने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का काफी अहम योगदान रहा है आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है।
हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) मनाया जाता है।
महिला दिवस मनाए जाने की शुरुआत संयुक्तराष्ट्र महासभा द्वारा 8 मार्च 1975 को हुई थी।
महिलाओं को समान अधिकार एवं समाज में बराबरी का हक देना तथा महिलाओं के अधिकारों और उन पर होने वाले अत्याचारों एवं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम “Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world”, (नेतृत्व में महिलाएं: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य की प्राप्ति) है।
भारत समेत विश्व के सभी देशों में महिलाओं को समर्पित यह दिन (International Women’s Day) महिलाओं को सम्मानित करने के लिए उन्हें फूल देकर मनाया जाता है।