अगर अंतरिक्ष से पृथ्वी पर 1 किलो का पत्थर गिरे तो क्या होगा? जानिए
अगर 1 किलो का पत्थर अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिराया जाए तो वह पृथ्वी पर नही गिरेगा यदि मान लिया जाए कि वह पृथ्वी पर गिरता है तो क्या होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब भी कोई उल्का पिण्ड या ऐस्टेरॉइड पृथ्वी के निकट से गुजरता है तो दुनियाँ की तमाम अंतरिक्ष ऐजेनिंसिया हरकत मे आ जाती है। और उस पर गहन अध्ययन शुरू कर देती है और उसे रोकने का प्रयास करती है।
तमिलनाडु की एक घटना है तमिलनाडु के वैलोर शहर के एक इंजिनियरिगं कॉलेज मे एक छोटा सा उल्का पिण्ड गिरा था।
धमाका इतना तेज था कि पास खड़े एक ड्राइवर की मौत हो गई। बगल में ही एक बस खड़ी थी जिसके शीशे चूर-चूर हो गए तथा जिस स्थान पर गिरा था उस स्थान पर एक बहुत बड़ा गड्डा बन गया।
दरअसल उल्का पिण्ड पत्थर ही होते है जब ये पृथ्वी पर गिरते है तो इन का वेग बहुत अधिक होता है । तथा हवा के घर्षण के कारण इनमे आग जल जाती है। जब ये पृथ्वी पर गिरते है तो । जिस स्थान पर गिरते है उस स्थान पर बहुत बड़ी खाई बन जाती है। और आस पास की वस्तुए नष्ट हो जाती है।