अनार खाने से खून बढ़ता है। यह बात कितनी सही है?
खून याने हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आयरन (लोहा) आवश्यक होता है। आयरन की कमी, एनीमिया का एक मुख्य कारण है।
आयरन से युक्त होने के अलावा, अनार कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और कई अन्य विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध है। इसीलिए हीमोग्लोबिन के कमी में यह लाभदायक होता है।
100 ग्राम अनार में लगभग 0.3 मिलीग्राम आयरन होता है।
अनार में अच्छी मात्रा में मौजूद विटामिन सी, हमारे शरीर को इस में मौजूद लोहे को अवशोषित करने में मदद करता है क्योंकि विटामिन सी लौह चयापचय के लिए आवश्यक होता है।
अनार के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोजाना अनार का जूस पिए।