अमेरिका का “द फैंटम बार्बर” नामक चोटी कटवा कांड क्या था ?

कुछ ही साल पूर्व हमने भारत में चोटी कटवा गैंग के बारे में सुना था जो लड़कियों की चोटी काट कर भाग जाता था।

लेकिन इसकी शुरुआत हुई थी अमेरिका से वहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ऐसे ही घटना की शुरुआत हुई थी जहां एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर लड़कियों की चोटी काट जाया करता था।

आश्चर्य की बात है कि वह कुछ नहीं चुराता था ना ही उन्हें नुकसान पहुंचाता था। और कोई सबूत नहीं होता था सिर्फ अपने पैरों के निशान छोड़ कर चले जाता था।

यह घटना अमेरिका के मिसिसिपी के पास्कागौला में शुरू हुई थी और कई जांच पड़ताल के बाद एक जर्मन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया लेकिन कुछ ही समय बाद वह लाई डिटेक्टर पास कर बेगुनाह बरी कर दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *