आंखों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 3 गलतियां

दिनभर की भागदौड़ और खुद की केयर न करने के कारण मेंटली और फिजिकली दोनों हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। आंख हमारी बॉडी का सबसे नाजुक पार्ट होता है। आंखों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आंखों से हम सब कुछ देखते हैं। अगर आंखें खराब हो जाएंगी तो आप कुछ नहीं देख पाएंगे। और आपका जीवन अंधकार में गुजरेगा।

अगर इसकी सही से देखभाल न की जाए तो ये खराब भी हो सकती हैं। आजकल लोग अपने दैनिक जीवन में जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से आंखों को बहुत नुकसान होता है। आइए ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं।

आंखों को आराम नहीं देना: आजकल बहुत से लोग रात को देर तक मोबाइल चलाते हैं या फिल्म देखते रहते हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेने से आंखों को बहुत नुकसान पहुंचता है। और आंखें खराब भी हो सकती हैं। इसलिए रात भर पूरी नींद जरूर लेनी चाहिए।

आंखों को मसलना: जानबूझकर या अनजाने में हम अपनी आंखों को दिन भर मलते रहते हैं। कभी-कभी ऐसा फ्रेश महसूस करने के लिए करते हैं तो कभी आंखों के अंदर पड़े हुए कण को निकालने के लिए करना पड़ता है। इससे आंखों पर प्रेशर पड़ता है। और आंखें खराब हो सकती हैं। इसलिए आंखों को मसलने के बजाय पानी के छींटे मारकर साफ करें।

मोबाइल चलाना: आज के इस आधुनिक युग में अधिकतर लोग एंड्राइड मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। और दिन भर मोबाइल में लगे रहते हैं। मोबाइल से हानिकारक रेडिएशन निकलती हैं। जो आंखों के लेंस पर डायरेक्ट पड़ती हैं। और आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। और आंखें खराब भी हो सकती हैं। इसलिए मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *