आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली 4 टीमें

  1. चेन्नई सुपरकिंग्स ( 975 छक्के )

आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक टीम मानी जानी चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इस रिकॉर्ड में नंबर 4 पर है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई इस लीग की सबसे सफल टीम है। इस टीम की सबसे बड़ी ताकत कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है और उनके अलावा भी इस टीम कई दिग्गज शामिल है। शेन वाटसन, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, डुप्लेसिस जैसे खिलाड़ी इस टीम की ताकत है। चेन्नई सुपरकिंग्स की और से अबतक आईपीएल इतिहास में 975 छक्के लग चुके है।

  1. किंग्स इलेवन पंजाब ( 975 छक्के )

आईपीएल की एक और खतरनाक टीम है किंग्स इलेवन पंजाब। पंजाब आईपीएल की एक ऐसी टीम है जिसके पास इस लीग की शुरुआत से ही बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी रहे है। हाल के समय मे किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल और के एल राहुल के रूप में टी20 के 2 शानदार बल्लेबाज है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने अबतक के आईपीएल इतिहास में 975 छक्के लगाए है।

  1. मुंबई इंडियंस ( 1095 छक्के )

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है मुंबई इंडियंस। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा ( 4 बार ) जीतने वाली टीम है। इस टीम में भी रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दूसरी टीम है। मुंबई ने आईपीएल में अबतक 1095 छक्के लगाए है।

1.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( 1130 छक्के )

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए है विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने। वैसे तो बैंगलोर आईपीएल की सफल टीमो में नही आती बावजूद उसके बैंगलोर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम है। इस टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल में अबतक 1130 छक्के लगाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *