आखिर हैरी पॉटर के ऊपर वोल्डेमोर्ट के मंत्र का असर क्यों नहीं हुआ?

हैरी पॉटर मूवी सीरीज तो आप सभी ने देखा ही होगा। शायद ही कोई ऐसी जादुई सीरीज हो जो हैरी पॉटर का मुकाबला कर सके। लेकिन हैरी पॉटर की कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें समझना आसान नहीं है।

हैरी पॉटर सीरीज के अंतिम मूवी में जब हैरी जंगल में अकेले लार्ड वोल्डेमोर्ट से मिलने जाता है, तब लार्ड वोल्डेमोर्ट हैरी के ऊपर तीसरा सबसे खतरनाक मंत्र का प्रयोग करता है जिससे आजतक कोई नहीं बच पाया था सिवाय हैरी के। लेकिन जंगल में हैरी इस मंत्र से दोबारा बच जाता है, ऐसा क्यों?

दरअसल, हैरी के भीतर वोल्डेमोर्ट की आत्मा का एक टुकड़ा मौजूद था जिसे नष्ट करना बहुत जरूरी था। हैरी वो हाक्रक्स था जिसे वोल्डेमोर्ट ने कभी बनाना नहीं चाहा। हाक्रक्स तभी बनता है जब आप किसी मासूम से लड़ते हैं। हैरी से जब पहली बार लड़ने गया तो उसने लिली, जो हैरी की माँ थी, उस मासूम से लड़ाई की| इससे वोल्डेमोर्ट का दिल टूट गया और उसकी आत्मा का एक टुकड़ा वहाँ मौजूद एकलौती जीवित चीज में चला गया और लिली के प्यार की वजह से हैरी बच गया।

जंगल में दूसरी बार हैरी इसलिए बच गया क्योंकि लिली का जादुई प्यार हैरी के भीतर अब भी मौजूद था। यह प्यार हैरी की आत्मा की रक्षा करता था। यह जादुई प्यार इसलिए उत्पन्न हो पाया था क्योंकि, लिली ने हैरी के लिए अपना बलिदान दिया था। इसी प्यार की वजह से हैरी के ऊपर सबसे मजबूत मंत्र भी बेअसर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *