आज से लागु हुआ राजस्थान में सख्त लॉकडाउन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राजस्थान में 10 मई यानी आज सुबह 6 बजे से लॉकडाउन लग गया है। ये लॉकडाउन 24 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान केवल आपातकालीन स्थिति में ही आवाजाही की अनुमति प्रदान की जाएगी। इस लॉकडाउन में शादी की इजाजत तो है लेकिन ये घर से की जाएगी और इसमें अधिकतम 11 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं। निजी वाहन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहेगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि इस दौरान मनरेगा के काम भी बंद रहेंगे।

क्या-क्या चालू रहेगा?

  1. लॉकडाउन में पूर्व की तरह ही फल, सब्जी, दूध, किराणा जैसे आम
    आवश्यकता की चीजें मिलती रहेंगी। किराना और खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी।
  2. फल सब्जी के ठेले सवेरे 6 से शाम 5 बजे तक सामान बेच सकेंगे,
    किंतु उन्हें भी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
  3. सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, आटा चक्की, पशुओं के चारे से संबंधित थोक व खुदरा दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 6 से 11 बजे तक ही खुल पाएंगी।
  4. किसानों की आवश्यकता की चीजों, खाद बीज की दुकानें, कृषि उपकरणों की दुकानें सोमवार से गुरुवार सुबह 6 से 11 बजे खुल पाएंगी। 5. मंडियां, फल, सब्जियां, फूल-मालाओं की दुकानें रोजाना सवेरे 6 से 11 बजे तक खुल सकेंगी।
  5. फल सब्जी के ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोबाइल वैन को सवेरे 6 से शाम 5 बजे तक इजाजत प्रदान की है।
  6. डेयरी और दूध की दुकानों को सुबह 6 से 11 और शाम 5 से शाम 7 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।
  7. सरकारी राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी।
  8. मेडिकल स्टोर, मेडिकल उपकरणों की दुकानें खुली रहेंगी।
  9. ट्रक एवं माल परिवहन की इजाजत होगी। अंतर्राज्यीय और राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले भारी वाहनों का आवागमन, माल की लोडिंग और अनलोडिंग के कार्य एवं इसमें लगे कर्मचारियों को इजाजत होगी।
  10. फैक्ट्रियां चालू रहेंगी। श्रमिकों के पलायन को रोकने हेतु उद्योगों आसैर निर्माण से संबंधित सभी यूनिट्स में काम करने की अनुमति होगी। मजदूरों को आई कार्ड जारी करने होंगे एवं उद्योगों में कर्मचारियों को लाने ले जाने हेतु बस की इजाजत, पास जारी होंगे।
  11. प्रोसेस्ड फूड, मिठाई, बेकरी एवं रेस्टोरेंट को खोलने की इजाजत नहीं होगी, लेकिन होम डिलीवरी की सुविधा रात 8 बजे तक दी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *