इन 3 रोगों में फायदेमंद है नारियल पानी, जानकर आप भी पीना शुरू कर देंगे

नारियल पानी आप में से बहुत से लोगों का पसंदीदा पेय पदार्थ होगा। यह न केवल बॉडी को हाइड्रेट करता है, बल्कि इसके सेवन से अन्य बहुत से फायदे भी होते हैं। नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन बी कॉन्प्लेक्स और बहुत से एंजाइम से भी युक्त होता है। इसमें काफी कम कैलोरी पाई जाती है, इसलिए लोग इसको पेय पदार्थों में अधिक प्राथमिकता देते हैं। नारियल पानी कई रोगों से हमारे शरीर की रक्षा भी करता है, जिसके बारे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे।

  1. पानी एवं खनिज तत्वों की पूर्ति –

यदि आपका शरीर डिहाइड्रेट हो गया है, यानी शरीर में पानी की कमी हो गई है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन अत्यंत लाभकारी होता है। इसको पीने से शरीर में तत्काल हीं पानी की कमी पूरी होती है और डिहाईड्रेशन दूर करने में मदद मिलती है। इसका सेवन डायरिया, दस्त व उल्टी के समय करना भी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ साथ आवश्यक खनिज तत्वों की भी पूर्ति करता है।

  1. उच्च रक्तचाप में फायदेमंद –

नारियल पानी में पोटैशियम मैग्निशियम एवं विटामिन सी आदि उपस्थित होते हैं, जो हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने वाले व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।

  1. मोटापा कम करने में सहायक –

नारियल पानी बहुत ही कम कैलोरी वाला पेय पदार्थ है। इस कारण अन्य पेय पदार्थों की तुलना में इसके नियमित सेवन से मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ हीं यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारू बनाता है एवं इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

  1. हृदय रोग से रक्षा –

नारियल पानी का सेवन हमारे हार्ट के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता है, जो कि दिल की बीमारी का एक प्रमुख कारण है। इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करने वाले व्यक्ति को दिल की बीमारी होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है।

  1. अवसाद की स्थिति में सुधार –

एक अध्ययन में यह पाया गया है कि हर रोज नारियल पानी के सेवन से डिप्रेशन यानी अवसाद ग्रस्त व्यक्ति की स्थिति में सुधार होता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ इसके सेवन से सिरदर्द जैसी समस्या भी ठीक हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *