इस मूछों वाली राजकुमारी के चक्कर में कई लोगों ने कर ली थी आत्महत्या

मनुष्य हमेशा से ही खूबसूरत दिखाई देना चाहता है। आज के समय में खूबसूरती का आकलन रंग-रूप और शारिरीक बनावट के आधार पर किया जाता है। अब हम आपको इतिहास में एक ऐसी राजकुमारी के पास लेकर जा रहे हैं, जिसकी कहानी को सुनकर आप हैरान भी हो जाएंगे और हसाएंगे भी।

हम आपको ऐसी राजकुमारी के बारे में बताने वाले हैं, जिसके मूछें भी थी और वह मोटी भी थी लेकिन जाने कितने ही नौजवानों के दिल पर राज किया करती थी। इस राजकुमारी का नाम है ‘ताज अल कजर सुल्ताना’। यह राजकुमारी ईरान से थी। यदि राजकुमारी की शारीरिक बनावट की बात करें तो राजकुमारी उस समय की काफी खूबसूरत लड़की थी। राजकुमारी की बड़ी-बड़ी भौंह थी।

इसके साथ ही राजकुमारी की मूछें भी थी। राजकुमारी की खूबसूरती में चार चांद लगा देता था उस राजकुमारी का मोटापा। यह राजकुमारी बहुत मोटी थी। आपको एक तथ्य के बारे में जानकर हैरानी होगी कि उस समय मोटापे को ही खूबसूरती की निशानी समझा जाता था। उस समय में कोई भी लड़की जितनी भी मोटी हो उसे उतना ही खूबसूरत समझा जाता था।

यदि माना जाए तो उस समय वह राजकुमारी इतनी अधिक खूबसूरत थी कि यदि कोई भी नौजवान उसकी सूरत को देख लेता था तो वह उससे शादी करने का मन बना ही लेता था। राजकुमारी ने उस समय के सुंदरता के सभी मानकों को तोड़ दिया था।

कहा जाता है कि जब राजकुमारी ने कई नौजवानों से शादी करने का इंकार कर दिया तो के कारण 13 नौजवानों ने आत्महत्या कर ली। राजकुमारी को उस समय की सबसे आधुनिक महिलाओं में गिना जाता था। राजकुमारी की बनावट और पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित होने के कारण इसे काफी खूबसूरत समझा जाता था। इस राजकुमारी के कई प्रेमी भी रहे और अंत में शादी भी हो गई। शादी के पश्चात इस राजकुमारी का तलाक भी हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *