इस शोध की मानें तो प्याज सेहत के लिए संजीवनी बूटी

प्याज का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। देशभर में प्याज की खेती की जाती है। हालांकि, महाराष्ट्र में इसकी खेती सबसे अधिक होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, फोलेट पोटैशियम, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं। जबकि, प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का मुख्य स्त्रोत है। इन गुणों के चलते प्याज को औषधि भी कहा जाता है। अगर आपको प्याज के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं….

एक शोध में प्याज पर गहन अध्ययन किया गया है। इसमें प्याज के फायदे को बताया गया है। इस शोध की मानें तो प्याज सेहत के लिए संजीवनी बूटी है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

  • रूस के डॉक्टर्स ने एक शोध के जरिए दावा किया है कि रोजाना एक कच्चे प्याज के सेवन करने से दांतों की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही प्याज को लगातार 3 मिनट तक चबाने से मुंह के सभी कीटाणुओं का सर्वनाश होता है।
  • हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा के खतरे को कम करने में प्याज प्रभावशाली है। रोजाना 100 ग्राम प्याज तेल के सेवन से ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही प्याज का सेवन भी फायदेमंद है।
  • हैजा रोग के लिए प्याज सर्वोत्तम उपाय है। इसके लिए हैजा के मरीजों को रोजाना 30 ग्राम प्याज और 7 काली मिर्च को पीसकर दवा के रूप में देने से तुरंत फायदा मिलता है। इसके सेवन से उल्टी और दस्त में भी आराम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *