एक दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं ये जानवर

जानवरों की भी अपनी ही दुनिया होती है और तरह तरह के जानवर इस दुनिया में रहते हैं। हमारी तरह ही जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और यही कारण है कि कुछ जानवर दूसरे जानवरों को पसंद नहीं करते और एक तरह से जानी दुश्मन होते हैं चलिए तो जानते हैं उनके बारे में:-

1) सांप और नेवला :-जानवरों की दुश्मनी में इनका नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि जब इनकी लड़ाई होती है तो सांप जहर छोड़ता है तो वही नेवला सांप को काट कर घायल कर देता है। इनकी लड़ाई बड़ी ही खतरनाक होती है जिसमें कोई भी जीत सकता है।

2) दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ :-यह दोनों ही जानवर पानी में रहना पसंद करते हैं जिस कारण इनका आमना-सामना होता रहता है। दरियाई घोड़े वैसे तो शांत रहते हैं लेकिन अगर उन्हें मगरमच्छ दिख जाए तो वे उस पर वार कर देते हैं और मगरमच्छ भी इन पर जोरदार वार करता है।

3) बिल्ली और कुत्ता :-इनकी लड़ाई आपने अक्सर होते देखी होगी। अगर कुत्ते को बिल्ली दिख जाए तो लड़ाई हो ना तो पक्का रहता है क्योंकि कुत्तों को बिल्ली बिल्कुल भी पसंद नहीं होती लेकिन जब इन्हीं पालतू बनाकर पाला जाता है तब यह दोस्त भी बन जाते हैं।

4) डॉल्फिन और शार्क :-शार्क वैसे तो बहुत ही खतरनाक मानी जाती है लेकिन जब इनका सामना डॉल्फिन से होता है तब यह दूर रहना पसंद करती हैं और डॉल्फिन से उलझना इन्हें पसंद नहीं होता क्योंकि जब इनकी लड़ाई होती है तब दोनों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है।

5) मधुमक्खी और ततैया :-मधुमक्खी आकार में छोटी तो वही ततैया आकार में बड़ा होता है जिस कारण इनमें लड़ाई होती रहती है। ततैया बड़ा हो पर फिर भी मधुमक्खी झुंड बनाकर उन पर वार कर देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *