एडवेंचर का लेना चाहते है असली मजा, तो ये हैं पैसा वसूल 5 जगहें|

गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। साथ ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। सर्दियों में गुलमर्ग में स्थित बर्फीली पहाड़ियों का नजारा देखने लायक रहता है। दूर-दूर से लोग एडवेंचर का मजा लेने आते हैं। इस जगह पर देखने के लिए सुंदर वन और ऊंची पहाड़ी और बर्फ की चादर बहुत कुछ है। इसके अतिरक्त, गुलमर्ग में आप अल्फा थर झील पर ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। यह झील गुलमर्ग से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित है।

शिमला

शिमला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। देश-दुनिया से हजारों की संख्या में लोग शिमला घूमने आते हैं। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक शिमला आते हैं। इस शहर के साथ ही एक और पर्यटन स्थल है, जिसका नाम नारकंडा है। यह छोटा सा शहर हिमालय की गोद में बसा है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और देश के सबसे पहले स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप नारकंडा भी जा सकते हैं। यहां आपको भीम का चूल्हा भी देखने को मिल सकता है।

औली लेक

औली लेक स्कीइंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग स्कीइंग के लिए औली आते हैं। इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो औली सबसे बेस्ट जगह है। औली में स्कीइंग के अलावा आप संजीवनी बूटी, जोशीमठ नंदा देवी, त्रिशूल, द्रोणागिरि, कामेट और नीलकंठ की बर्फीली चोटियों को देख सकते हैं। आठ सौ मीटर लंबी चेयर लिफ्ट का भी आनंद उठा सकते हैं। इससे आप औली का विहंगम दीदार कर सकते हैं।
credit: third party image reference

जीभी और तीर्थन

जीभी हिमचाल प्रदेश के कुल्लू से 60 किलोमीटर दूर है। जबकि शिमला से 150 किलोमीटर दूर है। जीभी का मुख्य आकर्षण कैंपिंग और ट्रेकिंग है। जबकि तीर्थन का मुख्य आकर्षण केंद्र ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क के साथ-साथ ट्रेकिंग और फिशिंग भी है। इसके साथ ही यहां कई ऐसे सुंदर गांव और दर्शनीय स्थल हैं, जो एडवेंचर के मजा को दुगुना कर देता है। तीर्थन में साईं रोपा नामक गांव से हिमालयन नेशनल पार्क तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। साथ ही रंगथर टॉप, रोला जलप्रपात और शिल्ट हट ट्रेक कुछ उम्दा ट्रेक्स हैं।

ऋषिकेश

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। इस राज्य में कई पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल ऋषिकेश है। एडवेंचर प्रेमी ऋषिकेश माउनटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग रीवर राफ्टिंग, बंजी जंपिग, फ्लाइंग फॉक्स और बीच वॉलीबाल का भरपूर मजा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *