एफिल टॉवर की ऊंचाई कितनी है और यह कैसे बनाया गया है?
मौरिस कोच्लिन,एमिल नुगिए इस परियोजना के संरचनात्मक इंजीनियर थे और स्टीफेन सौवेस्ट्रे वास्तुकार थे। 300 मजदूरों ने मिलकर एफ़िल टावर को 2 साल, 2 महीने और 5 दिनों में पूरा किया। इसका उद्घाटन 31 मार्च 1889 में हुआ और 6 मई से यह टावर लोगों के लिए खुला गया।
फ्रांस की राजधानी पैरिस के शैम्प-दे-मार्स में स्थित एफिल टावर दुनिया के सात अजूबों में शुमार है। यह लौह टावर दुनिया के सबसे आकर्षित निर्माणों में से एक और फ्रांस की संस्कृति का प्रतीक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 जनवरी, 1887 को पेरिस में एफिल टॉवर की नींव रखी गयी थी और 1887 से 1889 के बीच इसका निर्माण हुआ था। इस टावर की ऊँचाई 324 मीटर है और जब यह बनकर तैयार हुआ था, उस वक्त यह दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी।
बता दें कि इस टावर का डिजाइन अलेक्जेंडर-गुस्ताव एफिल ने किया था और खास बात यह है कि इन्हीं केनाम पर इसका नाम भी रखा गया था।