एमएस धोनी के चौंकाने वाले 7 रिकॉर्ड कौन से हैं?

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज होने में महज 7 ही दिन बचे हैं। 19 सितंबर से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज हो जाएगा। इस लीग के साथ ही एमएस धोनी एक साल से ज्यादा वक्त के बाद मैदान पर दिखाई देंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही होगा। आइए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आपको बताते हैं एमएस धोनी के वो 7 रिकॉर्ड जिन्हें जानकर हर कोई चौंक जाता है।

एमएस धोनी आईपीएल के इकलौते कप्तान हैं जिनके नाम इस टूर्नामेंट में 100 जीत हैं। धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा पुणे सुपरजायंट की कप्तानी भी कर चुके हैं।
एमएस धोनी अपनी टीम के सभी कोच के कप्तान रह चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी, बल्लेबाजी कोच माइक हसी, ये सभी खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं।
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी के नाम 38 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।
धोनी के नाम सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। एमएस धोनी अबतक 12 में से 9 फाइनल खेल चुके हैं। धोनी ने 8 फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले और एक फाइनल वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेले।
विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार के मामले में भी धोनी सबसे आगे हैं। धोनी के नाम कुल 94 कैच और 38 स्टंपिंग हैं। मतलब वो बतौर विकेटकीपर 132 शिकार कर चुके हैं।
एमएस धोनी के नाम आईपीएल मैचों के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 20वें ओवर में धोनी ने 564 रन बनाए हैं।
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने 118 मैचों में कप्तानी की है। वो चेन्नई की 114 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं पुणे सुपरजायंट का उन्होंने 14 मैचों में नेतृत्व किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *