कभी इस अभिनेता के प्यार में पागल थी श्रीदेवी,जिसके लिए वह कुछ भी करने के लिए भी तैयार

80s और 90s दशक में कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के प्रेम के किस्से आप सब ने सुने होंगे। बॉलीवुड़ की कई ऐसी हस्तियां हैं जो 80s और 90s दौर में एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए थे। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने एक दूसरे से शादी कर ली तो कई लोगों ने एक दूसरे को धोखा दे दिया।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि 80s के दशक में एक अभिनेता से प्यार करती थी।

यह अभिनेत्री कोई और नही बल्कि 90s दशक की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी है। जिन्होंने बॉलीवुड़ की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोस्तो इन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली “महिला सुपरस्टार” कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये है।

90s दशक में यह सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थी। दोस्तो जानकारी के लिए बता दें कि साल २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दोस्तो इन्होंने बॉलीवुड़ के मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर के साथ विवाह किया था। यह एक अभिनेत्री होने के साथ – साथ एक फ़िल्म निर्माता भी थी। दोस्तो बता दें कि अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि साल 1986 से 1987 से लेकर श्रीदेवी बॉलीवुड़ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से प्यार करती थी।

लेकिन जब श्रीदेवी को यह पता लगा था कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी पत्नी योगिता बाली को तलाक नही दिया है। तब श्रीदेवी ने उनके साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया था। कई सूत्रों का यह तक दावा है कि श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ विवाह किया था। मगर बाद में इस शादी को झुठला दिया था। दोस्तो बता दें कि अब श्रीदेवी इस दुनिया में उपलब्ध नही है। साल 2018 में 24 फ़रवरी को 54 साल की उम्र में इनका निधन हो गया था। इनके मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *