कस्तूरी मृग के बारे में कुछ रोचक जानकारी कौन सी हैं?

कस्तूरी मृग के बारे में कुछ रोचक जानकारी आज इस लेख द्वारा जानिए और इसे अंत तक जरूर पढ़े और जवाब पसंद आये तो अपवोट जरूर करें धन्यवाद.

दुर्लभ वन्य जीव प्रजाति ‘कस्तुरी मृग’ जिसकी गिनती जंगल के खूबसूरत जीवों में होती है। कस्तुरी मृग को ‘हिमायलन मस्क डियर’ के नाम से भी जाना

जाता है। वैसे इसका वैज्ञानिक नाम ‘मास्कस क्राइसोगौ’ है।

नाभि से निकलती है सुंगधित धारा

अपनी आकर्षक खूबसूरती के साथ यह जीव नाभि से निकलने वाली अप्रतिम खुशबू के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। जो इस मृग को सबसे बड़ी खासियत है। इस मृग की नाभि में गाढ़ा तरल (कस्तूरी) होता है जिसमें से मनमोहक खुशबू की धारा बहती है। बता दें कि कस्तूरी केवल नर मृगों में ही पाया जाता है।

इस जीव की एक खास बात यह भी है कि यह अपना निवास स्थान सर्द मौसम में भी नहीं छोड़ता। भले ही यह जीव भोजन की तलाश में दूर निकल जाए पर लौट कर अपने आश्रय में ही आराम करता है। इस जीव की याददाश्त शक्ति काफी मजबूत बताई जाती है, जिस वजह से यह अपना रास्ता कभी नहीं भूलता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *