कारखानों के छत के ऊपर गोल-गोल क्या घूमते रहते हैं, उससे क्या फायदा है?
बड़ी-बड़ी कारखानों में ज्यादातर आपने देखा होगा कि कारखनो की छत पर गोल गोल घूमने वाली एक वस्तु लगी होती है. यह कौन सी वस्तु होती है ?? ये बात आपको शायद ही पता होगा। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं फैक्ट्री की छत पर लगी ये वस्तु क्या है और इसका क्या काम है।
दरअसल बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में छतों के ऊपर विंड वेंटीलेटर लगा दिया जाता है, ये ऐसी फैक्ट्री और कारखानों में लगाया जाता है, जहां पर जहरीली घुटन वाली गर्म गैसों का बहाव होता है. इन गर्म हवाओं को बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है, अगर यह हवाएं फैक्ट्री से बाहर ना निकाली जाएं,
तो वहां पर काम कर रहे लोगों को भारी नुकसान पहुंच सकता है, और उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. इन सब चीजों से बचाव के लिए सभी अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में इस तरह के वेंटिलेटर पहले से ही लगवा लेते हैं।