“कालो” राजस्थान की एक चुड़ैल का रहस्य क्या है? जानिए

कुलभाटा के बर्बाद होने का कारण एक कालो(kaalo) नाम की चुड़ैल को माना जाता है। कहा जाता है कि इस चुड़ैल ने गाँव में अपना आतंक फैला रखा था। ये चुड़ैल कुलभाटा के जवान लड़कियों को मार कर उसकी बलि चढ़ाती थी जिससे वो अमर हो जाये।
इसी के कारण गाँव वालो ने अपनी लड़कियों को घर से बहार निकलने से मना कर दिया। लेकिन फिर भी गाँव वाले इस चुड़ैल से परेशान थे। तब इन लोगो ने किसी ओझा को बुला कर उस चुड़ैल को पकड़ा और उसको उसी रेतीले रेगिस्थान में दफना दिया।
लेकिन असली मुसीबत अब शुरू होने वाली थी। कालो को मारकर दफ़नाने के बाद भी वो गाँव में वापस आगई।

और इस बार वो ज्यादा ख़ौफ़नाक हो गयी थी जिसको कोई नहीं मार सकता था। और इसने गाँव वालों से अपना बदला निकलना शुरू कर दिया। उसी की डर से गांव वालों ने एक ही दिन में पूरा कुलभाटा खली कर दिया और वहाँ से रवाना हो गए।
और आज 250 साल बाद भी कुलभाटा डरावनी जगह में से एक है। कहा जाता है कि आज भी कालो कुलभाटा में उसी बंजर स्थान में यहाँ वहाँ भटक रही है। और जो भी वहाँ जाता है तो कोई वापस लौट कर नहीं आता है।
वो जगह अब इतनी डरावनी हो गयी है कि वहाँ जाने वाला हर रास्ता बंद कर दिया गया है। और कुलभाटा आज भी उसी सुंसानियात में जी रहा है।

इसी कहानी पर 2010 में एक फिल्म निकली गयी जिसका नाम ‘कालो’ ही रखा गया। जिसमें कुछ लोग एक बस में सफर कर रहे होते है और कुलभाटा की तरफ चल पड़ते है। जिससे कालो चुड़ैल एक एक करके सबको मारने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *