काेराेना के बीच तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, एक कैदी की हुई मौत

काेराेना की महामारी के बीच तिहाड़ जेल मे शुक्रवार को एक कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे चाकू जैसा शार्प ऑब्जेक्ट भी मारा गया। बताया जाता है कि उसका तीन कैदियों से झगड़ा हुआ था। गंभीर रूप से घायल कैदी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि मृतक कैदी का नाम श्रीकांत उर्फ अप्पू है। वह मर्डर के मामले में 2015 में जेल लाया गया था। उसके ऊपर चोरी के भी कुछ मामले दर्ज थे। इससे पहले भी इसे जेल लाया गया था। शुक्रवार जेल नंबर 2 में उसका किसी बात को लेकर कुछ कैदियों से झगड़ा हुआ। उसमें उसकी पिटाई की गई। उसे कुछ शार्प ऑब्जेक्ट भी मारा गया।

मृतक के परिजनों ने जेल के बाहर पहुंचकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जल्द ही उसकी जमानत भी होने वाली थी। यह हिरासत में मौत का मामला है। लिहाजा, घटना की मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *