किन्नू और संतरे में क्या अंतर है ? जानिए

संतरा और कीनू सिर्फ देखने में एक जैसे नहीं होते बल्कि दोनों के न्यूट्रिशनल बेनिफिट्स भी लगभग एक जैसे ही होते हैं। ये दोनों फल एक ही साइट्रस फैमिली से आते हैं और सर्दी के मौसम में बाजारों में प्रचूर मात्रा में बिकते हैं।

कीनू क्या है?

इसे कीनो या कीनू कहा जाता है। ये दो सायट्रस कल्टीवेटर्स king और willow Leaf से बना हाइब्रिड फल है। कीनू संतरे की तुलना में ज्यादा रसीला होता है और इसकी ज्यादातर उपज पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा के भी कुछ इलाकों में होती है। संतरे की इस हाईब्रिड वरायटी को एस बी फॉरेस्ट ने 1935 में इंट्रोड्यूस किया था।

बायोलॉजिकल अंतर

आप कीनू को देसी संतरे का विदेशी रूप कह सकते हैं क्योंकि इनमें बायोलॉजिकली काफी अंतर होता है। संतरा citrus reticulate और citrus maxima का हाईब्रिड होता है वहीं कीनू citrus deliciosa और citrus nobilis का हाईब्रिड होता है।

रंग में फर्क

कीनू का रंग देखने में थोड़ा डार्क होता है तो वहीं संतरे का रंग केसरिया से लेकर लाइट ऑरेंज तक होता है। अगर आप संतरा खरीदते समय इनके रंग को ध्यान से देखें तो पता चल जाएगा कि इनमें से संतरा कौन-सा है और कीनू कौन-सा।

छिलके में अंतर

संतरे का छिलका काफी हल्का और पतला होता है जिसे आप आसानी से छील सकते हैं और ये सूरज की रोशनी में जल्दी पकने लगता है। वहीं कीनू का छिलका मोटा और टाइट होता है जो कि सूरज की रोशनी से जल्दी प्रभावित नहीं होता है।

स्वाद

वैसे तो ये दोनों फल देखने में काफी हद तक एक जैसे होते हैं लेकिन इनके स्वाद एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। कीनू संतरे की अपेक्षा ज्यादा रसीला और खट्टा होता है। जबकि संतरे में थोड़ा मीठापन भी होता है।

कीमत में फर्क

कीनू संतरे की तुलना में सस्ता होता है। इसके अलावा कीनू में संतरे की अपेक्षा ज्यादा बीज होते हैं इसलिए भी संतरा कीनू से ज्यादा मंहगा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *