किन किन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की उम्र में शादी के वक्त बहुत अधिक अंतर था ?

सैफ अली खान और करीना कपूर: सैफ अली खान जब पहली बार वर्ष 1991 में अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे और उस समय करीना कपूर केवल 11 वर्ष की थीं। अमृता सिंह को तलाक देने के बाद सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की। करीना उनसे उम्र में 11 साल छोटी हैं।

रीना दत्ता और आमिर: उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की उस वक्त उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के सिर्फ 13 साल की थी !! आमिर लगभग 8–9 साल किरण से बड़े है !!

ऋचा शर्मा और संजय दत्त: हमारे संजू बाबा ने तीन बार शादी की और मान्या दत्ता उनकी तीसरी पत्नी हैं। उन्होंने पहली बार साल 1987 में ऋचा शर्मा के साथ शादी की और फिर 1998 में उन्होंने रिया पिल्लई से शादी कर ली। जब संजय ने ऋचा से शादी की, उस समय मन्या सिर्फ 8 साल की थी।दोनों की उम्र में 19 साल का अंतर है !!

प्रकाश कौर और धर्मेंद्र: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 1954 में पहली बार प्रकाश कौर के साथ शादी की और उस समय हेमा मालिनी केवल 7 साल की थीं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मे 13 साल का अंतर है !!

किशोर कुमार और रूमा: 1951 में, महान गायक किशोर कुमार ने अपनी पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता के साथ शादी के बंधन में बंध गए। लीना उनकी चौथी पत्नी थी और रुमा से शादी करने के समय वह सिर्फ 1 साल की थी। और दोनों की उम्र के बीच लगभग 22 साल का अंतर था !!

# राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने अभिनेता राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां पागल थीं। लेकिन उनका दिल उस समय अभिनेत्री डिंपल कपाडिया पर आ गया। दोनों ही अपने जमाने के जाने माने सितारे रहे हैं। जब राजेश खन्ना को डिंपल से प्यार हुआ,उस समय उनकी उम्र 33 वर्ष थी और डिंपल की उम्र मात्र 16 वर्ष थी। दोनों ने शादी की तब डिंपल अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग कर रही थीं।

दिलीप कुमार और सायरा बानो: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की। इन्होंने 1966 में शादी की। शादी के समय दिलीप कुमार 44 साल के थे और सायरा बानो की 22 साल की थीं। आज भी दोनों को देखकर लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ इनका प्यार और भी गहरा होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *