“किवी” के पंख नहीं होते और उड़ नहीं सकता तो वह पक्षी कैसे हुआ?

पक्षी की परिभाषा है “birds are feathered bipeds”. यानी, चिड़िया कहलाने के लिए नीचे दिए हुए दो आवश्यक गुण होने चाहिये।

शरीर पर पंख हों, व
दो पैरों पर चलती हों।
न्यूजीलैंड में पाई जाने वाले कीवी पक्षी में ये दोनों गुण विद्द्यमान होते हैं। इनके शरीर पर पंख होते हैं। यह जरूर है कि वे इन पंखों की मदद से उड़ नहीं पाती, क्योंकि इनका शरीर पंखों के अनुपात में भारी होता है।

चिड़ियों को उड़ना परिभाषा के हिसाब से जरूरी भी नही है। कीवी के अतिरिक्त शुतुरमुर्ग जैसी चिड़ियों की लगभग 60 अन्य प्रजातियां हैं जो पंख होने के बावजूद उड़ नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *