किस समय का स्नान राक्षसी स्नान कहा जाता है?

  • मुनि स्नान :यह स्नान ब्रह्म मुहूर्त में अर्थात 4 से 5 बजे के बीच किया जाता है।
  • देव स्नान :इस समय देवता लोग स्नान करते हैं इसका समय प्रात:काल 5 से 6 के बीच होता है।
  • मानव स्नान :यह स्नान प्रात:काल 6 बजे से 8 बजे के बीच होता है।
  • राक्षसी स्नान :यह स्नान प्रात: 8 बजे के बाद किया जाता है।

चारों स्नान का अलग-अलग है महत्व

  • इन चारों स्नान का अलग-अलग महत्व है।
  • मुनि स्नान को सर्वोत्तम माना गया है. इस स्नान से सुख, शांति, समृद्धि, विद्या, बल, आरोग्य आदि प्रदान होता है।
  • देव स्नान को उत्तम माना गया है. देव स्नान करने से यश, कीर्ति, धन-वैभव, सुख-शान्ति और संतोष प्रदान होता है।
  • मानव स्नान को समान्य माना गया है. यह स्नान करने से सांसारिक कार्यो में सफलता मिलती है और परिवार में मंगल बना रहता है।
  • राक्षसी स्नान को निषेध माना गया है. राक्षसी स्नान करने से दरिद्रता, कलह, संकट, रोग और मानसिक अशांति प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *