कोरोना वायरस का अब नोटों से भी संक्रमण का खतरा, जानें बचने का तरीका

कोरोना वायरस का अब नोटों से भी संक्रमण का खतरा, जानें बचने का तरीका

दोस्तों आपको पता ही होगा कि हम सभी नोटों का इस्तेमाल करते ही है। ये हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। आप यह भी जानते होंगे कि कोरोना वायरस किसी भी सतह पर कई घंटे जीवित रह सकता है।

नोट और सिक्के का उपयोग सभी करते है। जिनसे भी संक्रमण का खतरा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें हर एक छोटी से छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा। आज हम आपको नोटों से संक्रमण से बचने का तरीका बताने वाले है।

कोरोना वायरस के नोटों के संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन या कैशलेस पेमेंट करें। रिजर्व बैंक ने भी यही सुझाव दिया है। इसलिए लोगों को पेमेंट नोट की बजाय डिजिटली करना चाहिए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक एक नोट पर 26 हजार बैक्टीरिया होते है। कोरोना वायरस भी कागज के नोट से संक्रमण कर सकता है। नोटों का लोग ज्यादा इस्तेमाल करते है। कागज की करंसी को सैनिटाइज करना चाहिए। जैसा की चीन ने कागज की करंसी को सैनिटाइज किया है। अन्य देश भी ऐसा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *