क्या आप ऑक्टोपस के बारे में रोचक तथ्य बता सकते हैं?

ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है। इसका नाम ग्रीक शब्द से लिया गया है जिसका मतलब होता है “आठ पैर” l यह दुनिया के हर महासागर में रहते हैं तोआइये जानते हैं ऑक्टोपस से जुड़े कुछ

​?दिलचस्प तथ्य:-

?​आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऑक्टोपस की दो-चार नही बल्कि 300 प्रजातियाँ पाई जाती है जो समुद्र की गहराईयों में या समुद्रतल पर रहते हैं और भोजन की तलाश में सुबह-शाम समुद्र के उपरी हिस्से में आते है |

?​ऑक्टोपस को हिंदी में “अष्टबाहु” कहा जाता है क्योंकि इसकी आठ भुजाएं होती है परन्तु वास्तव में इसकी 6 भुजाएं होती हैं और 2 पावं होते हैं।

​ऑक्टोपस बहुत ही भूखे होते हैं वे भूख लगने पर अपनी ही भुजाएं खा जाते हैं।

?​ऑक्टोपस के पास 3 दिल होते है। इनमें से दो दिल खून की सप्लाई करने का काम करते हैं तो तीसरा हार्ट खून को बाकी शरीर में सर्कुलेट करता है l ऑक्टोपस के खून का रंग नीला होता है। ?इसके नीले खून में हीमोसायनिन नामक कॉपर-आयरन से भरपूर प्रोटीन पायी जाती है l

?​आमतौर पर ऑक्टोपस कई सारे आकार के होते हैं सबसे ज्यादा मिलने वाला “वल्गरिस ?ऑक्टोपस” 13-35 इंच लम्बे होते हैं और वजन 4-9 किलोग्राम होता है।

?​ऑक्टोपस का जीवनकाल बहुत ही कम होता है। यह कम से कम 6 महीने तक और ज्यादा से ज्यादा 5 साल तक जीते हैं।

​?​ऑक्टोपस काफी तेज दिमाग वाले होते है | इनमें करीब 500 मिलियन न्यूरोन्स पाए जाते है l इनके Ganglion न्यूरोन्स नर्वस सिस्टम में सेंट्रल ब्रेन हर हाथ के नीचे होते है जो उनके हर मूवमेंट को कंट्रोल में रखते है l

?​ये दरियाई जीव केकड़े और झींगा खाना पसंद करता है।

?​ऑक्टोपस को उत्तर और दक्षिण कोरिया देश में जीवित ही खाया जाता है।

?​इसकी खास बात है कि ऑक्टोपस की भुजा कटने के बाद भी, उसकी भुजा दोबारा से आ जाती है।

?​ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां बहुत जहरीली होती हैं उनके महज एक बार काटने से किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है । इसके जहर के कारण कुछ वैज्ञानिको ने इसे समुद्र की गहराई का राक्षस भी कहा है ।

?​आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दक्षिणी कनाड़ा में एक विशाल ऑक्टोपस वर्ष 1957 में मिला था। जिसका वजन करीबन 271 किलोग्राम था इसकी भुजाएं 5 मीटर लम्बी थीं।

?ऑक्टोपसस के आठो हाथो पर दो लाइन में गोल आकार निशान होते है जिसमें लगे संवेदी (रिसेप्टर्स) उन्हें किसी भी चीज को स्पर्श कर पहचानने में मदद करते है l इन (Sucker) सकर्स से ही ऑक्टोपस अपने शिकार को पकड़ते है और मुंह में ले जाते हैं|

?​दुनिया में सबसे छोटे ऑक्टोपस का नाम वोल्फी (Wolfi) ऑक्टोपस है।

?​जब एक बच्चा ऑक्टोपस जन्म लेता है तो उसका आकार एक पिस्सू के बराबर होता है।

?​मादा ऑक्टोपस भूख लगने पर नर को संभोग के बहाने मार देती है और उसे खा जाती है।

?​बड़े – बड़े आकार के ऑक्टोपस शार्क की कुछ प्रजातियों को भी मार सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *