क्या आप जानते हैं की भारत के इस राज्य से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने खेला है क्रिकेट विश्व कप
वैसे तो टीम इंडिया में सभी राज्यों से दिग्गज खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय टीम के ये खिलाड़ी किन राज्यों से ताल्लुक रखते हैं।
गौरतलब है कि 12वें क्रिकेट विश्व कप का आगाज़ हो चुका है। साल 1975 से लेकर 2019 तक के वर्ल्ड कप के महामुकाबलों में कुल 93 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। ये 92 धुरंधर (इस फेहरिस्त में रॉबिन सिंह को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उनका जन्म त्रिनिदाद में हुआ था।) जो विश्व कप में अपने खेल का लोहा मनवा चुके हैं। यहाँ एक नज़र डालेंगे भारत के उन राज्यों पर जहाँ से अब तक सबसे अधिक खिलाड़ियों ने क्रिकेट विश्व कप का प्रतिनिधित्व किया है।
आकड़ों के मुताबिक अब तक हुए विश्व कप में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा (21.7%) खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इसके बाद नंबर आता है गुजरात का जहाँ से तक़रीबन 13% तो कर्नाटक से 10.9% खिलाड़ी आते हैं। यहीं नहीं पंजाब से 10.9%, तमिलनाडु से 9.8% तो उत्तर प्रदेश से 8.7% और दिल्ली 6.5% क्रिकेटर विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। आंध्र प्रदेश से सबसे कम 4.17% खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा बात करें अन्य राज्यों की तो कुल 14.1 फीसदी खिलाड़ी ही टीम इंडिया की तरफ से वर्ल्ड कप में अपना हुनर दिखा चुके हैं।
बात करें भारतीय टीम की तो, एक दौर हुआ करता था जब टीम में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा हुआ करता था। इस राज्य ने लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी इस देश को दिए हैं। 90 के दशक का वो दौर भी था जब कम से कम 6 खिलाड़ी महाराष्ट्र से हुआ करते थे।
इसके अलावा अब तक हुए 12 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में सबसे कम प्रतिनिधित्व केरल, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्य के खिलाड़ियों का रहा है। सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 1999, 2003 और 2007 के विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद