क्या आप जानते है लड़कियों की जींस में चेन क्यों दी जाती है?

आजकल लड़कियां सूट-सलवार से ज्यादा जींस में सहज महसूस करती हैं। जींस की बात करें तो लड़कों की जींस में चेन बनाना समझ में आता है, लेकिन लड़कियों के जींस में चेन होने का क्या मतलब है?

जी हां, क्या आपने कभी सोचा है कि लड़कियों के जींस में चेन क्यों होती है? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जींस में चेन क्यों होती है ।

बहुत से लोग, विशेष रूप से लड़कों को लगता है कि जीन्स में आगे की चेन मूत्र विसर्जन के लिए दी गई है, फिर लड़कियों को जींस में ये चेन देने की क्या जरूरत है।

आपको बता दें कि ओरिजिनल डेनिम के साथ बनी जींस काफी कम लचीली होती है। चूंकि लड़कियों की कमर का आकार लड़कों की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है, इसलिए उनके जींस में चेन भी दी जाती है ताकि उन्हें इसे पहनने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *