क्या हवाई जहाज में स्लीपर सीट सोने के लिए होती है?

जी हाँ होती है पर सभी हवाई जहाज़ों में नहीं |

ऐसी उड़ाने जो लम्बी दूरी की हों (3 घंटों से अधिक) उनमें ऐसी सीटें होती हैं |

यह हमारी चार साल पुरानी यात्रा की फोटो है जब किसी टेक्निकल कांफ्रेंस के लिए हम मुंबई से लन्दन गए थे | यह यात्रा करीब दस घंटों की थी और इसके लिए हमने वर्जिन अटलांटिक को चुना था |

इस जहाज में तीन श्रेणियां थीं –

इकॉनमी – बैठने वाली सीट

प्रीमियम इकॉनमी – बैठने वाली सीट

प्रेमिएरे – जो हमारी सीट थी उसे एक स्लीपर बेड की तरह बिछाया जा सकता था | कुछ ऐसे ….

हांलाकि कुछ जहाजों में बिज़नस क्लास भी होता है जिसमें आपको पूरा एक व्यक्तिगत केबिन बेड मिल जाता है |

वैसे कई बार जब हम कुवैत से मुंबई आये थे तब भी जेट एयरवेज (जो अब बंद हो गयी है) में कुछ इसी प्रकार की सोने वाली सीटें दी गयी थीं | हांलाकि यह यात्रा मात्र चार घंटे की ही थी |

भारतीय उड़ानों में भी प्रेमिएरे क्लास होता है जिसे कभी कभी बिज़नस क्लास भी कह देते हैं पर वह केवल बैठने वाला ही होता है और इकॉनमी सीट से अधिक पीछे तक स्ट्रेच हो सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *