क्रिकेट के मैदान पर अचंभित करने वाली क्या बातें देखी गई हैं?

1 गेंद पर 286 रन बनने का किस्सा। यह 19वीं सदी में हुआ था। यह कहानी इतनी अविश्वसनीय है कि लोग इसे सिर्फ एक मिथक कहते हैं, लेकिन इसे 1894 में समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था।

लंदन की अंग्रेजी अखबार ‘पाल मॉल गैजेट’ ने 1894 में इस अति अविश्वसनीय क्रिकेट मैच की कहानी प्रकाशित की थी।

यह मैच पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया और एक अन्य टीम के बीच हुआ था। विक्टोरियन खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करने उतरे। बल्लेबाज ने पहली ही गेंद को एक लम्बे पेड़ की टहनियों के अंदर मारा, यह पेड़ खेल के मैदान के अंदर ही था।

कहानी कहती है कि गेंदबाजी पक्ष ने “खोई हुई गेंद” के लिए अपील की, लेकिन अंपायर गेंद के सटीक स्थान को देख सकते थे, इसलिए उन्होंने गेंद को “खोई हुई” घोषित करने से इनकार कर दिया।

विक्टोरियन बल्लेबाज भाग कर दौड़ लेने लगे। पेड़ की शाखाओं के अंदर गेंद की तलाश में कुछ समय बिताने के बाद, पेड़ को काटने के लिए कुल्हाड़ी की मांग की गई। लेकिन उन्हें कुल्हाड़ी नहीं मिली। बल्लेबाज दौड़ लेते रहे।

फिर किसी ने पेड़ की शाखाओं को उड़ाने के लिए एक राइफल निकाली, और आखिरकार गेंद को कई गोलियां चलाने के बाद निशाना लगा और गेंद जमीन पर गिरी।

जब तक गेंद मिली, दोनों विक्टोरियन बल्लेबाजों ने 286 दौड़ ले लिए थे, जिससे एक गेंद में सबसे ज्यादा दौड़ बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना। फिर बल्लेबाजों ने पारी घोषित की, और बाद में मैच भी जीत लिया।

हम कैसे कह सकते हैं कि वास्तव में ऐसा हुआ था? हम यह जानते हैं कि अंग्रेजी अखबार ने 1894 में इस कहानी को प्रकाशित किया था, लेकिन फिर भी, यह साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है कि यह मैच वास्तव में हुआ था, और न ही शायद कभी ठोस सुबूत मिलेगा।

दौड़ कर (और थक कर चल कर भी) 286 रन बनाने का मतलब है कि दोनों बल्लेबाजों ने लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय की। इसपर विश्वास करना कठिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *