क्रिकेट ग्राउंड में फोटोग्राफर्स कौन सा लेंस इस्तेमाल करते हैं?

क्रिकेट फोटोग्राफी के लिए टेलीफ़ोटो ज़ूम और वाइड एंगल लेंस प्रयोग में लाये जाते हैं | यहाँ यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि लेंस का अपर्चर बड़ा और स्थिर हो जिससे ज़ूम करने पर उसका अपर्चर कम न होता जाये | यदि कांस्टेंट अपर्चर न हुआ तब ज़ूम करते समय प्रकाश कम होता जायेगा जिसे फोटो अंडरएक्सपोज्ड हो जाएगी |

बड़ा अपर्चर होने का एक फायदा यह भी होता है यदि क्रिकेट रात में खेला जा रहा है तब भी फोटो एकदम शार्प आयेगी | कुछ मशहूर लेंस हैं जो क्रिकेट फोटोग्राफी के लिए उपयोग में लाये जाते हैं |

१. वाइड एंगल लेंस

वाइड एंगल लेंस पूरा क्रिकेट ग्राउंड कवर करने के लिए उपयोग में लाया जाता है | अधिकतर 24–70 mm लेंस से फोटोग्राफर वाइड एंगल और किसी खिलाड़ी का मध्यम शॉट भी ले सकते हैं |

कुछ मशहूर लेंस हैं –

Canon EF 24-70mm f/2.8L II USM Lens[1]

Nikon AF-S NIKKOR 24-70mm f/2.8E ED VR Lens[2]

२. टेलीफ़ोटो लेंस

अधिकतर क्लोजअप शॉट्स के लिए टेलीफ़ोटो ज़ूम लेंस का उपयोग किया जाता है क्योंकि कैमरा से पिच की दूरी अधिक होती है |

कई बार फोटोग्राफर टेलीफ़ोटो प्राइम लेंस का भी उपयोग करते हैं जैसे फिक्स 600mm पर अक्सर ज़ूम लेंस ही बढ़िया होता है क्योंकि शॉट के हिसाब से फोकल लेंथ को घटाया या बढाया जा सकता है |

कुछ मशहूर लेंस हैं –

Canon EF 70-200mm f/2.8L IS III USM Lens[3]

Canon EF 600mm f/4L IS III USM Lens[4]

Nikon AF-S NIKKOR 200-400mm f/4G ED VR II Lens[5]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *