खोया (मावा) असली है या नकली कैसे पहचानें?

आज-कल खाने वाली चीजों में बहुत मिलावट की जा रही है। खोये में आलू, शकरकंद, सिंघाड़े का आटा और मैदे जैसी चीजों को मिलाया जाता है। नकली खोया या मावा खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, इससे सिर दर्द, पेट दर्द, फूड्स प्वाइजनिंग और लिवर का ख़राब होना आदि की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए हमें खोया की असली और नकली की पहचान होना अतिआवश्यक है। आओ जानते हैं:-

1- असली खोया सफेद रंग का और नकली हल्का पीले रंग का होता है।

2- असली खोया खाने में कच्चे दूध जैसा स्वाद देता है और नकली का स्वाद कसैला होता है।

3- असली खोया मुलायम और नकली खोया दरदरा होता है।

4- नकली मावे को पानी में मिलाकर फैंटने से वह दानेदार टुकड़ों में अलग हो जाता है लेकिन असली ऐसा नहीं।

5- असली खोया पानी में जल्दी घुल जाता है लेकिन नकली खोया पानी में जल्दी नहीं घुलता।

6- खोये में आयोडीन टिंचर की 2 बूंदे डालें 5 मिनट के बाद अगर रंग काला पड़ जाए तो नकली है और केसरिया रंग बना रहे तो खोया असली है।

7- असली खोया चिपचिपा नहीं होता बल्कि नकली खोया चिपचिपा होता है।

8- खोये को हाथों पर रगड़ने से अगर खुशबू देर तक बनी रहे तो खोया असली है। नकली में ऐसा नहीं है।

9- खोये में थोड़ी चीनी मिलाकर गर्म करने पर अगर वह पानी छोड़ने लगे तो वह नकली है। असली खोया पानी नहीं छोड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *