गियर वाली साईकल कैसे कार्य करती है ?
इसके पिछले पहिये पर नुकीले चक्र लगे हैं, पैडल और उन चक्रों को जोड़ती हुई चेन लगी रहती है, उस चेन को कितनी स्पीड वाले चक्र पर चलना है यह एक तार से नियंत्रित किया जाता है।
वह नियंत्रण एक गोल नुमा आकार, जो साइकिल के हैंडल पर रहता है। उससे निर्देश देते हैं, जब हम साइकिल चला रहे होते हैं तभी उसको घुमा कर नंबर बदल कर गेयर बदला जाता है। गेयर बदलते ही साइकिल की स्पीड भी कम या ज्यादा होती है।
ऊपर चित्र में आपको स्पीडोमीटर दिख रहा है, उसी के बगल में गेयर का नियंत्रण भी लगा हुआ है। जिस तरह ब्रेक लगाने के लिए हैंडल पर तार होती है, ठीक वैसे ही गेयर काम करता है।