घर को स्मार्ट होम बनाने के लिए हमें क्या क्या चाहिए होगा? जानिए

एक बहुत ही अच्छा सबाल आपने किया की अपने घर को हम स्मार्ट कैसे बनाए।

दरअसल, हमारे तरह घर भी एक इंसान जैसा है। इसको हम जैसे रखेंगे ये बैसा ही रहेगा। एक ‘आत्म निर्भर’ इंसान जैसा होता है। हम अपना घर को भी आत्म निर्भर बना सकतें है। इसके लिए ज़रूरी है कुछ विशेष व्यवस्था की।

एक इमारत को स्मार्ट तब कहा जाता है यदि इमारत अपने संसाधनों के उपर आत्मनिर्भर हो। जैसे की इसे दिन के समय अपने लिए पर्याप्त बिजली पैदा करनी चाहिए ताकि रात को बिजली की कमी ना हो। इसे फ्लशिंग और धुलाई के लिए पर्याप्त वर्षा जल का संचयन करना चाहिए। इसे पर्याप्त मात्रा में सब्जियां और फलों का उत्पादन करना चाहिए। इसे अपने रसोई के कचरे और ठोस कचरे को रीसायकल करना चाहिए,आदि। इसके लिए हमें क्या करना है?

  • बिजली के लिए छत पर सोलर पेनल लगाना होगा।
  • घर मे खिड़की बड़ी बड़ी होनी चाहिए, ताकि घर हवादार और रौशानदार हो, और दिन मे बिजली की ज़रूरत ना पड़े।
  • बारिश की पानी जमा करने के लिए ‘रैन वॉटर हार्वेस्टिंग’ टैंक की व्यवस्था करनी है।
  • रसोई की कचरे को कॉंपोस्ट कर उसे खाद बनाकर पेड़ पौधो मे इस्तेमाल करनी चाहिए।
  • उन्नत सेप्टिक टैंक और शेष कूप या सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण करनी है।
  • बारिश की पानी धरती मे सोख लेने के लिए छिद्रित दालान बनानी चाहिए।
  • शर्दि मे घर गर्म और गर्मी मे घर ठंड रहे इसके लिए घर की सीमा के भीतर फलदार वृक्ष होना चाहिए सही प्लॅनिंग और डिज़ाइनिंग के साथ।

इसके अलावा घरकी रखरखाव मे विशेष ध्यान देना होता है, जैसे:

1. घर का बाहरी डिजाइन सरल लेकिन सुंदर हो।

2. घर के इंटीरियर की सजावट मंदिर की तरह महसूस होना चाहिए।

3. मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों के पौधे से घिरा होना चाहिए।

4. बाहरी रंग चमकीले होने चाहिए, न कि गहरे रंग।

5. कमरे का इंटीरियर सरल होने चाहिए; रंग शांत और मनभावन होने चाहिए। खिड़कियों और ग्रिल सहित हल्की रंग वाला कमरा स्मार्ट दिखता है। सफेद या हल्का नीला बेहतर होता है।

6. बहुत अधिक फर्नीचर कमरे को अव्यवस्थित बनाता है।

7. कमरे और बालकनी में कुछ पौधे अवश्य होने चाहिए। यह कमरे को जीवंत बनाता है।

8. याद रखें आप जो भी सजावट करे, साफ और स्वच्छ घर उससे कहीं ज्यादा सुंदर लगते हैं।

9. साफ-स्वच्छ शौचालय और रसोई घर की परम सुंदरता है।

10. जल निकासी, स्वच्छता और नलसाजी जैसी सेवाओं को हमेशा अद्यतन किया जाना चाहिए, दुर्गंध घर की गरिमा को खराब करती है।

11. कंटेनर या प्लांटर्स के भार को सहन करने के लिए छत काफी मजबूत होनी चाहिए।

12. छत जलरोधी होना चाहिए और अच्छी तरह से नाली की ओर ढलान होना चाहिए।

13. जल-जमाव से बचने के लिए बाहरी जल निकासी व्यवस्था उन्नत होनी चाहिए।

14. खिड़की, दरवाजे और फर्नीचर के साथ-साथ नियमित रूप से कमरों की सफाई घर को स्मार्ट बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *