चाँद धरती पर क्यों नही गिर जाता? जानिए

चाँद दरअसल धरती पर गिर ही रहा है। पर उसकी गति इतनी है जब तक चाँद नीचे आये तब तक इतना आगे भी जा चुका होता है कि धरती की गोलाई के कारण उतनी ही ऊंचाई पर बना रहता है।

इसे समझना थोड़ा कठिन है तो इसलिए आपको एक उदाहरण देता हूँ।

मान लीजिए कि आप एक बहुत ऊंची इमारत पर हैं। अब अगर आप छत पर से एक वस्तु नीचे गिराएं तो क्या होगा? वस्तु नीचे गिर जाएगी न?

अब अगर इसी वस्तु तो आप दम लगा कर आगे की तरफ फेंकें तो क्या होगा? वस्तु थोड़ा आगे जाएगी और फिर धीरे धीरे नीचे की ओर झुकेगी।

बस अब यही गति अगर बहुत ज़्यादा हो तो वह वस्तु धरती का चक्कर मार कर वापस जहां से आपने उसे फेंक था वहां आ जायेगी। ऐसा मैं नही न्यूटन का कैननबॉल एक्सपेरिमेंट[1] कहता है।

बस यही चाँद और बाकी हर उपग्रह के साथ होता है। वे गिरते तो हैं पर सतह पर पहुंचते नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *