चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जब आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो यह सेहत के लिए और हानिकारक साबित हो सकता है। कई लोगों की यह आदत होती है कि चाय पीने के 5-10 मिनट बाद ही पानी पी लेते हैं। अलग अलग तासीर के ये दोनों ही ड्रिंक कॉम्बिनेशन शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने के निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं:
दांतों के लिए ठंडा-गर्म नुकसानदायक होता है। तो जब आप चाय पीकर पानी पी लेते हैं, तो दांतों में झनझनाहट हो सकती है। पहले गर्म और फिर बाद में ठंडा मुंह के अंदर जाने से मुंह का तापमान बदल जाता है, जो मसूड़ों की नसों को हानि पहुंचा सकता है।
जब आप चाय पीने के कुछ ही मिनट बाद पानी पी लेते हैं, तो इससे आपकी नाक से खून निकल सकता है। खासकर, गर्मी के मौसम में ऐसा बिल्कुल ना करें। दरअसल, चाय गर्म है और पानी ठंडा, तो ठंडा-गर्म आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्म चाय पीने के 5 मिनट बाद आपको पानी पीने की इच्छा होती है और आप फ्रिज का पानी पी लेते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि समस्याएं हो सकती हैं।
चाय पीते ही पानी पी लेने के कारण आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। पेट में गैस बन सकता है। पेट दर्द, ब्लोटिंग, पेट फूलना, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। चाय के तुरंत बाद अधिक ठंडा पानी पीने से पेट में अल्सर हो सकता है।