जानवरों से जुड़े शुभ व अशुभ संकेत

आपने कई लोगों से जानवरों से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में ज़रूर से सुना होगा। यह सत्य है कि जानवर भी अपने संकेतों से शुभ-अशुभ समय और कार्य में सफलता-असफलता की सूचना देने का प्रयास करते हैं।

आज वेद संसार आपको कुछ पशुओं के लक्षण और व्यवहार की जानकारी देता है कि आपके साथ आने वाले समय में शुभ होगा या अशुभ…

• गाय

अशुभ संकेत – गाय का बछड़ा छोड़ना, दूध दोहते समय बैठ जाना या फिर दूध दोहते समय ऊंचे स्वर में रंभाना अशुभ संकेत माना जाता है।

शुभ संकेत – खासकर के शुक्रवार के दिन केसरियां रंग की गाय के दर्शन होना बहुत शुभ मानी जाती है। यही नहीं, अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। वहीं, अगर सबुह उठते के साथ ही अगर आपको गाय के दर्शन हो जाते हैं या फिर उसकी आवाज सुनाई दें तो समझ लें कि आपका दिन बेहद अच्छा रहने वाला है।

• कुत्ता

अशुभ संकेत – ऐसी मान्यता है कि कहीं जाते समय अगर कुत्ता आपके सामने आकर भौंकने लग जाए या फिर अपनी कान फड़फड़ाने लगे तो यह अशुभ माना जाता है। वहीं, अगर किसी जगह बिना कारण बहुत सारे कुत्ते इकट्ठे हो जाएं तो आसपास के लोगों में लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं बहुत रहती है।

शुभ संकेत – कहते हैं कि अगर कुत्ता किसी व्यक्ति के घर में आकाश को बहुत देर तक देखता रहे तो उस घर के मालिक को धन प्राप्ति की संभावनाएं रहती हैं और साथ ही अगर कुत्ता अचानक धरती पर लगातार अपने सिर को रगड़ता हुआ दिखाई दे जाए तो उस जगह भूमि में धन गड़ा हो सकता है।

• बिल्ली

अशुभ संकेत – नारद पुराण के अनुसार बिल्ली का घर में आना बहुत अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि बिल्ली नकारात्मक ऊर्जा होती है, यही कारण है कि ऐसे में बिल्ली जहां जाती है वहां सकारात्मक ऊर्जा की हानि होती है। यही नहीं, जब बिल्ली आपका रास्ता काटकर दूसरी ओर चली जाती है तो अपने पीछे वह नेगेटिव ऊर्जा छोड़ जाती है, जो काफी देर तक उस मार्ग पर बनी रहती है। खासकर काली बिल्ली अशुभ मानी जाती है… माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आकर रोने लगे तो उस घर में कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

शुभ संकेत – ऐसी मान्यता है कि दीपावली की रात घर में बिल्ली का आना बहुत शुभ होता है। वहीं, बिल्ली अगर घर में बच्चे को जन्म देती है तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है।

• सूअर

शुभ संकेत – शकून शास्त्र की बाते करें तो अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य से आप कहीं जा रहे हैं और घर से निकलते ही सूअर आपको सामने से आता दिख जाए तो यह बड़ा ही शुभ शगुन माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *