जानिए कैसे था 15 अगस्त का इतिहास

15 अगस्त का दिन हम सब भारत वासियों के लिए बहुत यादगार और महत्वपूर्ण हैं। हम सब जानते हैं की 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजो से स्वतंत्रता मिली इसलिए आज दिन पुरे देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। वैसे ही आज के दिन और भी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी आईये उन पर एक नजर डालते हैं।

15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

पनामा शहर 1519 में बनाया गया।
ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1772 में विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।
ईस्ट इंडिया रेलवे ने 1854 में कलकत्ता(अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 को इसकी स्थापना हुई।


द्वितीय विश्व युद्धः कोरियाई मुक्ति दिवस 1945 में मनाया जाता है
युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से 1947 में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
स्वतंत्रता दिवस – भारत को 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र 1947 में स्थापित किया गया।
भारत में 1950 को 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
बहरीन ब्रिटेन के शासन से 1971 में आजाद हुआ।

पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड 1972 में लागू किया गया।
बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन 1975 में हुआ।
फ़रीदाबाद 1979 में हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का 1982 को दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
क्लार्क ने 1989 में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 1990 में किया गया।
सूडान के खार्तूम में 1994 को आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *