जानिए गणतंत्र दिवस क्या है?

देशभर में गणतंत्र दिवस Republic Day 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेनाओं में परेड और स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी चल रही। गणतंत्र दिवस के दिन हमारे देश में संविधान लागू किया गया था। भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था।

26 जनवरी को पूरा देश पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजपथ पर भव्य 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश की सैन्य ताकत दिखाई देगी। परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता, अखंडता की झलक दिखाई देगी। न सिर्फ राजपथ, बल्कि विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा।

आज के दिन अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना बेहद जरूरी है। भारत को एक आजाद देश बनाने के लिए इन लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी।

हम इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भूल नहीं सकते। यह किसी धर्म विशेष का नहीं बल्कि पूरे देश का पर्व है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *