जानिए घर पर हैंड सैनिटाइजर बनाने का सबसे आसान तरीका

एक अच्छा रोगाणु-रोधक हैंड सैनिटाइजर बनाने के लिए एक भाग एलोवेरा में दो भाग आइसोप्रोपिल एल्कोहॉल को मिलाएं। ये आपको मेडिकल स्टोरी पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इसमें कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल मिलाएं। स्क्वीज बोटल में इन्हें मिलाकर अच्छे से शेक कर लें। आपका सैनिटाइजर बनकर तैयार है। अब आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एल्कोहॉल की मात्रा 60 प्रतिशत के आसपास रहती है। CDC के अनुसार, अधिकांश कीटाणुओं को मारने के लिए यह न्यूनतम मात्रा है।

एलोवेरा अपना काम अच्छे से करता है लेकिन यह त्वचा को चिपचिपा कर देता है। सैनिटाइजर स्प्रे की यह विधि कम चिपचिपा करती है। साथ ही डब्लूएचओ ने भी इसे रिकमेंड किया है। इसे बनाने के लिए डेढ़ कप एल्कोहॉल में दो चम्मच ग्लिसरोल मिलाएं।

आप ग्लिसरोल को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह बहुत जरूरी चीज है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से लिक्विड मिक्स अच्छे से हो जाता है और हाथ एल्कोहॉल और दूसरे लिक्विड से दूर भी रहते हैं। हालांकि, अगर आपको ग्लिसरोल नहीं मिलता तो आप बाकी की चीजों को मिलाकर सैनिटाइजर बनाएं। इसमें एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एक चौथाई डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं।

अब इस सॉल्युशन को स्प्रे बॉटल में भर दें। यह जेल नहीं, स्प्रे है। इसे सुगंधित करने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें इसमें लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल न करें। बाकी आप कोई भी एसेंशियल ऑयल को यूज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *