जानिए मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्ति को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

आज दुनिया में मधुमेह बहुत तेजी से अपना पांव पसार रहा है. इससे महिला हो या पुरुष कोई भी प्रभावित हो सकता है. यह एक ऐसा बीमारी है जो किसी को एक बार हो जाती है तो पूरी जिंदगी का साथी बन जाता है. बहुत से लोग इस बीमारी से डर जाते हैं. लेकिन इससे डरना नहीं चाहिए. बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए.हमारे शरीर में गड़बड़ी होने के कारण बहुत सी बीमारिया होती है। उसमे से एक बीमारी डायबिटीज की होती है।

डायबिटीज को हिंदी में मधुमेह रोग के नाम से जाना जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी होती है। जो मरीजों का साथ नहीं छोड़ती है। हलाकि कुछ इलाज से हम इसे नियंत्रित जरूर कर सकते है। पहले के ज़माने में यह रोग केवल वयस्क लोगो को होता था। लेकिन आजकल यह रोग किसी को भी हो जा रहा है। इसका मुख्य कारण उनका गलत खान-पान का तरीका है। यदि सही तरह से संतुलित आहार लिया जाये तो डायबिटीज को नियंत्रित रख सकते है।

मधुमेह (शुगर,डायबिटीज) मुख्य तौर पर दो तरह के होते है।

टाइप 1 :- ये डायबिटीज अधिकतर छोटे बच्चों या फिर 20 साल से कम उम्र के लड़को में होती है। मधुमेह टाइप 1 में शरीर में इंसुलिन नहीं बनता है।

टाइप 2 :- जो लोग पहले से शुगर से पीड़ित होते है। उनमे से अधिकतर लोग मधुमेह टाइप 2 से प्रभावित होते है। मधुमेह टाइप 2 में शरीर में इंसुलिन बनता है। पर यह ठीक से कार्य नहीं करता या शरीर के अनुसार जितनी मात्रा में चाहिए उतनी मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है।

मधुमेह के मरीजों को रोजाना शारीरिक गतिविधिया जैसे व्यायाम, योगा करना चाहिए। योगा में अनुलोम, विलोम, कपालभारती जैसे आसन करना मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

मधुमेह के मरीजों को हमेशा अपने पैरो को चोट लगने से बचाना चाहिए।

मधुमेह के मरीजों को नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल का टेस्ट करवाना चाहिए।

अधिक तेल और मसाले वाली चीजों का परहेज करे तथा पौष्टिक आहार सेवन रोजाना करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *