जानिए महिलाओं और पुरुषों के लिए स्क्वैट्स के फायदे
मसल्स बनाने में मददगार
स्क्वैट्स को टांगों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। यानी, इसे करने से टांगों के आसपास के मसल्स जैसे कल्वेस, हम्सटररिंग्स और क्वाड्रिसेप्स आदि को लाभ होता है।
शरीर के पॉश्चर को सुधारता है
स्क्वैट्स से पूरे शरीर का अच्छे से व्यायाम होता है और इससे शरीर का सही पॉश्चर बनने और गलत पॉश्चर को सुधारने में भी मदद मिलती है। शरीर के साथ-साथ इसे करने से शरीर और दिमाग दोनों अनुशासित रहते हैं।
चर्बी को कम करता है
वजन और चर्बी को कम करने के लिए भी यह एक्सरसाइज फायदेमंद है। पुरुष और महिला दोनों के शरीर की चर्बी को कम करने में यह एक्सरसाइज लाभदायक है।
एब्स को बनाए मजबूत
स्क्वैट्स के फायदे जान कर आप भी हैरान हो गए होंगे। केवल कुछ ही ऐसी एक्सरसाइजेज होती है, जिनसे शरीर के कई भागों को फायदा होता है। टांगों को मजबूत बनाने के साथ-साथ यह एब्स को टोन और मजबूत बनाने में सहायक है।