जानिए रिलेशनशिप में होने के बावजूद लोग अपने साथी को क्यों धोखा देते हैं

श्तों को संभालना तब बहुत मुश्किल हो जाता है जब उसमें कोई तीसरा दखलअंदाजी करने लगता है। ज्यादातर लोग अपने रिश्ते में किसी और की दखलअंदाजी को पसंद नहीं करते हैं। इस दौरान जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है तो इससे आपको बहुत ठेस पहुंचती है साथ ही उनका आत्म-विश्वास भी कम हो सकता है। इस वजह से सबसे दिमाग में यह सवाल आता है आखिर क्यों लोग अपने साथी को धोखा देते हैं? और आखिर क्यों वह खुश रहने के लिए रिलेशनशिप के होने के बावजूद किसी और को ढूंढते हैं। तो आइए आपको उन कारणों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से व्यक्ति अपने पार्टनर को धोखा देते हैं।

धोखा देना उनकी आदत बन जाती है:

जीवन में व्यक्ति जो देखता है उसी से सीखता है और उसी का प्रभाव जीवन पर पड़ता है। जब कोई व्यक्ति किसी को एक बार धोखा देता है तो वह यह सोचने लगता है कि धोखा देना कोई बड़ी बात नहीं होती है। जिसकी वजह से वह रिलेशनशिप में ईमानदारी के महत्व को भूल जाते हैं।

रोमांचक लगता है:

कुछ लोगों को लगता है कि धोखा देना काफी खतरनाक होता है। जिसकी वजह से ऐसा करने की उनके मन में जिज्ञासा उठने लगती है। वह उसे एक चैलेंज की तरह लेते हैं और साथी को धोखा देते हैं।

बदला लेने के लिए:

जब आपका एक्स आपको धोखा देता है तो आपके मन में यह इच्छा रहती है कि आप भी किसी से बदला लेंगे। जब आपको अपने नए रिलेशनशिप में धोखा देने का मौका मिलता है तो वह उसे धोखा देने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

रिलेशनशिप से असंतुष्ट होना:

जब रिलेशनशिप से व्यक्ति की जरुरत पूरी नहीं हो रही होती हैं तो वह दूसरा विकल्प ढूंढने लगते हैं। यह आपके पार्टनर को काफी दुख पहुंचा सकता है। धोखा देने से बेहतर है कि आप अपने साथी को सब सच बता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *